Morocco Earthquake
आज यानी 9 सितंबर का दिन को अफ्रीकी देश के मोरोक्को(Morocco Earthquake) वासियों को भूले नहीं भुलाया जा सकता। आज ही के दिन मोरोक्को में बोहोत बड़े हादसे ने जन्म लिया है। इस हादसे कई लोगों का नुकसान हुआ है। साथ ही कई लोगों की इस हादसे में जान भी चली गई। हम बात कर रहे है आज सुबह सुबह मोरोक्को में आए दर्दनाक भूकंप की इस भूकंप ने सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया है।
कई इमारतें हुई ध्वस्त साथ ही 800 से अधिक लोगों की मौत
आपको बता दें की यह भूकंप इतना भयानक था की इसकी चपेट में कई इमारतें और 820 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस हादसे में 329 लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। इस तबाही को सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है की भूकंप का केंद्र मोरक्को(Morocco Earthquake)के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था. भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया।
ऐसा था भयावह मंजर (Morocco Earthquake)

इस मंजर की कल्पना तक नहीं की जा सकती मौजूदा लोगों में इसी मंजर को लेकर इतना डर पैदा हो गया था की लोग अपने घरों से बाहर निकल कर किसी सुरक्षित जगह पर जाने पर मजबूर हो चुके थे। वहीं बताया जा रहा है की भूकंप के चलते कई पुरानी इमारतें ढह गईं और उसने पुराने शहर से एक के बाद एक एम्बुलेंस निकलते हुए देखी। साथ ही इस बात की भी जानकारी सामने आई है की लोग इस भूकंप से काफी डरे हुए थे। साथ ही दूसरे भूकंप की आशंका जताते हुए घरों से बाहर निकलने पर मजबूर हो चुके थे। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इस भयावह मंजर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की जा रही है।
Be First to Comment